मुरैना। बीजेपी सरकार के राज में प्रदेश भर में महिला व बच्चियों पर अत्याचार हो रहे है। सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम सावित हो रही है। सरकार का ध्यान सिर्फ धन बसूली पर है। उसे न तो महिलाओं की चिंता है और ना ही बच्चियों की। इसलिए सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस ने अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में माता के मन्दिरो पर उपवास रखकर कन्या पूजन व भंडारे आयोजित किये जा रहे है। यह बात कांग्रेस कमेटी ले जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आज पत्रकारों से कही। इसी कार्यक्रम के तहत उन्होंने आज करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ताओ के साथ ज्ञानेश्वरी माता मंदिर पर कांटा पूजन कर भंडारे का आयोजन किया।
आपको बता दें की कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा आज मंगलवार की की दोपहर अपने कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर शहर के ज्ञानेश्वरी माता मंदिर पर पहुँचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ उपवास रखकर कन्या पूजन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, बीजेपी के राज में प्रदेश भर में महिला व बच्चियों पर अत्याचार हो रहे है। बहसी दरिंदे दुध-मुंही बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर फरार हो जाते गई। पुलिस कार्यवाही के नाम पर डंडा पीटती रह जाती है। सरकार के नुमाइंदों का ध्यान सिर्फ धन बसूली पर लगा हुआ है। यही वजह है कि दिन-प्रतिदिन अपराधों का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है।