BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 6:48 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- खीरा ककड़ी का उत्‍पादन कर किसान सत्‍यनारायण ने प्राप्‍त की आठ लाख रूपये से अधिक की आय, अनुदान पर शेडनेट हाउस स्‍थापित कर खेती को बनाया लाभ का धन्‍धा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद विकासखण्‍ड के गाम बोरखेडी के किसान सत्‍यनारायण पाटीदार ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित संरक्षित खेती की शेडनेट हाउस योजना के तहत14.20 लाख रूपये के अनुदान का लाभ उठाकर  अपने खेत पर शेडनेट हाउस निर्माण कर उन्‍नत कृषि तकनीक से खीरा ककड़ी का उत्‍पादन किया और  दो सीजन में कुल 8.48 लाख  रूपये की  शुद्ध आमदनी प्राप्‍त की है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्‍त कर किसान सत्‍यनारायण ने पंरपरागत खेती के बजाय अपने खेत पर चार हजार वर्ग मीटर में 14.20 लाख के शासकीय अनुदान से शेडनेट हाउस बनाकर वर्ष 2023-24 में खीरा ककड़ी की फसल लगाई। पहले सीजन  में सत्‍यनारायण  ने 280 क्विटल खीरा ककड़ी का उत्‍पादन कर 3.10 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त की है । दूसरे सीजन में 460 क्विटल खीरा ककड़ी के उत्‍पादन से उसे 5.38 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त हुई है।

इस तरह परम्‍परागत खेती की तुलना में उन्‍नत कृषि तकनीक से शेडनेट हाउस के माध्‍यम से संरक्षित खेती कर किसान सत्‍यनारायण ने खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। अब किसान सत्‍यनारायण की आर्थिक स्थिति काफी सुद्दढ हो गई है । किसान सत्‍यनारायण पाटीदार, मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को शेडनेट हाउस के लिए मिले अनुदान के लिए धन्‍यवाद  देते  हुए ,आभार व्‍यक्‍त कर रहा है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE