BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 7:04 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने ली जिला अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- सभी अधिकारी ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन बढ़ाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी अधिकारी उन्‍हें आवंटित की गई ग्राम पंचायतों का इसी सप्‍ताह भ्रमण कर, किसानों को प्रेरित कर सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों को प्रेरित कर पंजीयन करवाएं। साथ ही ग्राम भ्रमण के दौरान पंचायत में कार्याे, स्‍कूल, आंगनवाडीकेंद्रों का निरीक्षण करें। उर्वरक की मांग, उपलब्‍धता एवं वितरण की जानकारी प्राप्‍त करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

राजस्‍व टीम का सीएम हेल्‍पलाईन में बेहतर प्रदर्शन-

बैठक में कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा में कहा, कि जिले की राजस्‍व विभाग की टीम ने राजस्‍व विभाग की सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में एक सप्‍ताह में बेहतर कार्य कर, 288 शिकायतों का निराकरण करवाया है और राजस्‍व विभाग की रैंक को 17 से चार पर ले आए है। उन्‍होने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे अपनी सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का निराकरण कर, उन्‍हें बंद करवाए और अपनी रैंक 10 तक लाएं। सभी विभागों को अपनी रैंक 10 से नीचे रखने के निर्देश दिए। नगरीय निकाय, स्‍वास्‍थ्‍य, जल निगम, लो.स्‍वा.यां.विभाग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, श्रम, सामान्‍य प्रशासन विभाग को, सीएम हेल्‍पलाईन में अपनी रैंक को सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने सकारात्‍मक सोच के साथ जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए। जल निगम को सड़कों के रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य तेजी से पूरा करवाने और फसल क्षति का संबंधितों को मुआवजा दिलाने के निर्देश भी दिए।कलेक्‍टर ने सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों को प्रेरित कर, पंजीयन बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा, कि पंजीयन कार्य में तेजी से प्रगति लाएं। सोसायटी के कर्मचारियों, सहकारिता के कर्मचारियों को लगाकर, किसानों का पंजीयन बढ़ाए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE