चित्तौड़गढ़। नगर पालिका निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला प्रसिद्धि की दिशा में प्रतिवर्ष लगातार तेजी के साथ बढ़ता रहा है। मेले में प्रतिदिन हजारों मेलार्थी भ्रमण कर मेले का आनंद उठाते हैं। आम जन से अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में स्थानीय सीमेंट कंपनीयां भी प्रतिवर्ष दशहरा मेले में अपनी आकर्षक प्रदर्शनियां लगाती हैं। इसी क्रम में निंबाहेड़ा तहसील के भावलिया ग्राम क्षेत्र में स्थित नुवोको सीमेंट प्लांट कम्पनी ने प्रथम बार दशहरा मेला में अपनी प्रदर्शनी लगाई है।
नुवोको कम्पनी की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य मेला समिति अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा के मुख्य आतिथ्य में एवं मुख्य मेला समिति सदस्य एवं पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, मुख्य मेला समिति सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद बंशीलाल राईवाल,मीरा रंगमंच समिति के सदस्य एवं पार्षद जावेद खान के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। पालिका अध्यक्ष शारदा सहित समस्त अतिथियों ने फीता काट कर एवं पूजा अर्चना कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।
अतिथियों के प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचने पर नुवोको सीमेंट प्लांट के प्लांट मैनेजर जितेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में सीएसआर हेड सुधीर कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज जसवंत कुमार पुष्करना ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
सीएसआर हेड सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के एग्जीबिशन तथा सीएसआर विभाग के तहत संचालित केंद्र ष्आकृति स्वंय सहायता समूहष् की महिलाओं की आजीविका और कौशल विकास को बढ़ाने की क्रम में आकृति केंद्र पर निर्मित उत्पादों की यह प्रदर्शनी लगाई गई है इससे महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा उन्होने आमजन से अपील कि है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पधार कर नुवोको कम्पनी की इस पहल का अवलोकन करें।