चित्तौडगढ़। विधानसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ के ग्राम पाल का खेड़ा में आयोजित बालाजी कबड्डी प्रतियोगिता का समापन विधायक चंद्रभानसिह आक्या के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने उपस्थित खिलाड़ियो व ग्रामवासीयो को सम्बोधित करते हुए कहां कि खेल हमारे शारिरिक व मानसिक विकास में सहायक होते है। आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढावा देने के अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे है। खिलाड़ियो को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। हमारे खिलाड़ी भी देश विदेश में सफलता के परचम लहरा कर देश का नाम रोशन कर रहे है। इस दौरान विधायक आक्या ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम आने पर ग्राम कंुवालिया, द्वितीय पाल का खेड़ा व तृतीय नीलोद की टीम को ट्राफी व खिलाड़ियो को पारितोषिक प्रदान किये।
इस अवसर पर रामेश्वरलाल धाकड़, राजेन्द्र सिंह बडीखेडा, कैलाश गुर्जर पाल, माधु पटेल, नाना पटेल, भगवान नाथ, पूर्व सरपंच खेमराज गुर्जर, बद्रीलाल, नंदादास, नन्दराम जाट, जीएसएस अध्यक्ष पृथ्वीराज जाट सहित बडी संख्या में खिलाड़ी, आयोजक मण्डल के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।