BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 8:10 pm
KHABAR : जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केंद्र में रिक्‍त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक व्यक्ति इस तारीख तक उठा सकते हैं फायदा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला नीमच के अंतर्गत जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केंद्र, नीमच के लिए मानदेय, संविदा आधार पर एक वर्ष हेतु नियुक्ति के लिए विभिन्‍न पदों की पूर्ति हेतु पात्र आवेदकों से ऑफलाईन आवेदन पत्र सीलबंद लिफाफे में 25 अक्‍टूबर 2024 साय: 06:00 बजे तक कार्यालय उप संचालक सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पंचायत भवन कक्ष क्रमांक 19 जिला नीमच म.प्र. में आमंत्रित किये गये है। आवेदन कार्यालयीन कार्य दिवसों में (शासकीय अवकाश छोड़कर) प्रात: 10:00 बजे से साय: 06:00 तक सीलबंद लिफाफें में जमा किये जा सकते है। निर्धारित दिनांक एवं समय के पश्‍चात प्राप्‍त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। (लिफाफे पर आवेदित पद का नाम अवश्‍य लिखें) रिक्‍त पद वरिष्‍ठ फिजियोथेरेपिस्‍ट/ऑक्‍यूपेशनल थेरेपिस्‍ट, सीनियर प्रोस्‍थेटिस्‍ट/आर्थोटिस्‍ट (ओ.एच.श्रेणी), प्रोस्‍थेटिस्‍ट/आर्थोटिस्‍ट तकनीशियन, ऑडियोलाजिस्‍ट और सीनियर स्‍पीच थेरेपिस्‍ट, श्रवण सहायक/जूनियर स्‍पीच थेरेपिस्‍ट, गतिशिलता प्रशिक्षक, प्रारंभिक उपचार थेरेपिस्‍ट, ट्रांस-डिसिप्लिनरीविशेष शिक्षक के पद के लिए निर्धारित योग्‍यतधारी आवेदकों के आवेदन आमंत्रित किये गये है।

विज्ञप्ति से संबंधित विस्‍तृत जानकारी का एन.आई.सी. नीमच की वेबसाईट www.Neemuch.nic.in अथवा कार्यालय उप संचालक, सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला-नीमच तथा कार्यालय कलेक्‍टर, जिला-नीमच के नोटिस बोर्ड पर भी अवलोकन किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE