BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 8:17 pm
KHABAR : नीमच के रेडक्रॉस हॉल में मानसिक स्वास्थ्य थीम पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन, कार्यक्रम के माध्यम से किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्‍वाति वधवा ने बताया कि प्रति वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्षभी विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य थीम पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रॉस हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार की मानसिक बीमारियों की जांच की जाएगी व दवाइयां भी वितरित की जाएगी। साथ ही जरूरी जॉंच भी कराई जाएगी। जिन लोगों के आभा कार्ड व आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वो भी शिविर में आकर अपने कार्ड बनवा सकते हैं।

इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के लिए नुक्कड़, नाटक प्रतियोगिता भी रखी गई है, साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली जावेगी। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद ने आमजनों से विश्‍व मानसिकता स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सहभागी बनने का आमजनों से आगृह किया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE