BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 8:23 pm
REPORT : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने की सुशासन भवन में जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, 66 लोगों ने सौंपे आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर अदिती गर्ग द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 66 ग्रामीणजनों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान निवासी झार्केड़ा के रामकुंवर द्वारा जमीन विवाद के सम्‍बन्‍ध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा नायब तहसीलदार धुंधड़का को निर्देश दिये कि आवेदन का जल्‍द निराकरण करें। निवासी अक्‍या उमाहेड़ा के अर्जुनसिंह द्वारा मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा संचालित बीज उत्‍पादन अनुदान योजना में रबी के उत्‍पादन के अनुदान राशि के भुगतान के सम्‍बन्‍ध मे आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कृषक को अनुदान राशि का भुगतान जल्‍द करें। निवासी शामगढ़ रेखा गंधर्व द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध मे आवेदन प्रस्‍तुत किया। 

कलेक्‍टर द्वारा सीएमएचओ को निर्देश दिये कि आवेदन की जॉच कर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करें। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुडवाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मंजूर करने, निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता, आपसी विवाद, शिक्षा ऋण दिलाने, सामुदायिक सुविधा घर (कम्युनिटी टायलेट) बनवाने आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुये।इस दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE