BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 12:03 pm
KHABAR : हरियाणा में बीजेपी की जीत की हैट्रिक पर आतिशबाजी, खरगोन जिलाध्यक्ष बोले- तीसरी बार सरकार बनना ऐतिहासिक, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने व लगातार तीसरी बार सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। मंगलवार रात 9.30 बजे खरगोन जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर आतिशबाजी की। मिठाई बांटी गई।


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय कार्यालय से संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना ऐतिहासिक है।


मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया हरियाणा में जनादेश व जम्मू-कश्मीर में सर्वाधिक वोट प्रतिशत पर जिला कार्यालय परिसर में खुशी जाहिर की गई। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परसराम चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मोहन राठौड़, नपाध्यक्ष छाया जोशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. केआर शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह रघुवंशी, चंद्रशेखर भालसे, अंकित जायसवाल साहित कई पदाधिकारी थे।


कश्मीर में सर्वाधिक वोट प्रतिशत का मिला जनादेश
जिलाध्यक्ष राठौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश में विकास हो रहा है और हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। चुनाव परिणाम ने उनके संकल्प को और मजबूत किया है। कश्मीर घाटी में भी भाजपा की रीति-नीति को आमजन ने स्वीकार किया है। वोट प्रतिशत के मामले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE