भोपाल। प्रयोगशाला कनेक्ट कार्यक्रम का ऑल इंडिया ऑप्थाल्मिक सोसाइटी के सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का विषय था कार्निया डायग्नोस्टिक-2024। इसमें भोपाल के प्रैक्टिसिंग और नवोदित 72 नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
डॉ. सुष्मिता शाह ने कहा कि- ष्चिकित्सा विज्ञान में कार्निया के उपचार में मॉडर्न उपकरणों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि नए उपकरणों और इंटीरियर सेगमेंट ओसीटी, साइरस टोपोग्राफी स्पैक्युलर माइक्रोस्कोपी जैसे नए उपकरणों की सहायता से कार्निया का अचूक इलाज होने लगा है और उन्होंने कार्नियल अल्सर और शुष्क आंखों के निदान और इलाज में माइक्रोबाइलोजीकल एसेसमेंट विधि से इलाज करने के तरीके बताए।
डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने कहा कि- ष्कार्यशाला के आयोजन से नेत्र रोग विशेषज्ञों को प्रोफेशनल स्किल और कार्निया उपचार में अपनाए जाने वाले नवाचारों की जानकारी मिली।ष् मैनेजिंग ट्रस्टी एसी साधवानी ने बताया कि बहुत ही जल्द सेवा सदन अस्पताल एयरपोर्ट रोड पर बन रहे नए अस्पताल में शिफ्ट हो जाएगा। इस सुविधा से सेवा सदन को अंधत्व नियंत्रण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से आम आदमी की सेवा करने में सुविधा होगी।कार्यशाला का संचालन डॉ. शुभा राय ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्रबंधक कुशल धर्मानी ने किया। भी उपस्थित थे।