BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 12:13 pm
KHABAR : भोपाल में अतिवृष्टि से खराब सोयाबीन का सर्वे, कृषि विभाग के साथ खेतों में उतरे पटवारी-सचिव, वीडियोग्राफी भी कराएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल का सर्वे शुरू हो गया है। कृषि विभाग के साथ पटवारी और सचिव खेतों में उतरकर सर्वे कर रहे हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, संयुक्त टीम से वीडियोग्राफी भी करा रहे हैं। यदि वाकई में क्षति है तो सर्वे करके रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। वहीं, फसल कटाई प्रयोग भी हो रहा है। ताकि, फसल बीमा का फायदा किसानों को मिल सके।


कलेक्टर सिंह ने बताया, कुछ गांवों के किसानों ने अतिवृष्टि से फसल खराब होने की बात कही थी। कुछ गांवों में दौरा कर जांच भी की थी। इसके बाद पंचायत सचिव, पटवारी और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सर्वे शुरू कराया है।


बैरसिया-हुजूर के गांवों में बर्बाद हुई फसल
बता दें कि अतिवृष्टि की वजह से भोपाल के बैरसिया-हुजूर के करीब 100 गांवों में सोयाबीन की फसल खराब होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में किसान फसल सर्वे करने की मांग कर रहे थे। तीन दिन पहले किसान विधायक रामेश्वर शर्मा से भी मिले थे। वहीं, कलेक्टर सिंह ने भी कई गांवों में पहुंचकर फसल के बारे में जानकारी ली थी।


सर्वे की मांग उठा चुके विधायक, जिपं सदस्य
भोपाल जिले में इस बार औसत 51 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बैरसिया इलाके में आंकड़ा 60 इंच से ज्यादा हो गया। इसके चलते यहां फसलें प्रभावित हुई है। किसान सर्वे की मांग कर रहे हैं। ताकि, मुआवजा मिल सके। विधायक विष्णु खत्री, जिपं सदस्य विनय मेहर कलेक्टर को सर्वे कराने के लिए पत्र लिख चुके हैं। हुजूर विधायक शर्मा ने भी यह मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE