BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 12:15 pm
KHABAR : शासकीय सेवकों को दिया जा रहा है आनंद विभाग का प्रशिक्षण, दो हजार से अधिक कर्मचारी होंगे लाभान्वित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक, नगरीय निकाय और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय आनंद विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इससे प्रदेश के दो हजार से अधिक शासकीय सेवकों को लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन से सीधे संपर्क में आने वाले शासकीय सेवकों को आनंदित व्यवहार का प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे वे स्वयं आनंदित रहते हुए आमजन को भी आनंदित कर सकें। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम पचमढ़ी, जबलपुर, ग्वालियर, छतरपुर तथा इंदौर के विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के सहयोग से आयोजित किया गया है। राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा इन कार्यक्रमों का संचालन कराया जा रहा है। इसमें जिला कलेक्टर तथा जिला नोडल अधिकारी (आनंद) के माध्यम से जिलों के शासकीय सेवकों को प्रशिक्षण के लिये निर्देशित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन 6 चरणों में पूरा होगा। अभी तक 4 चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 16 एवं 21 से 23 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस अभियान के दौरान कुल 30 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 60-70 शासकीय सेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के शासकीय सेवकों के लिए पचमढ़ी के संजय गांधी युवा नेतृत्व विकास संस्थान, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के कर्मचारियों को एसआईआरडी जबलपुर, सागर संभाग के कर्मचारियों को ईटीसी नौगांव (छतरपुर), ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कर्मचारियों को आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार उज्जैन तथा इंदौर संभाग के शासकीय सेवकों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ईटीसी, राऊ, इंदौर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE