BREAKING NEWS
KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 1:25 pm
KHABAR : नीमच में वेतन न मिलने पर वॉलमेन ने शुरू की हड़ताल, शहर की जल वितरण व्यवस्था हुई प्रभावित, नहीं हुआ वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में बुधवार जल वॉलमेन वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे आज शहर में जल वितरण नहीं हुआ। दरअसल नीमच शहर को जल सप्लाई करने के लिए नगर पालिका ने निजी कंपनी रिहान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जल वितरण करने का ठेका दिया गया है। यह पश्चिम बंगाल की कंपनी है।

पिछले 4 महीने से नहीं मिली सैलरी-
शहर में 21 वॉलमेन कार्यरत है, उन्हें बीते 4 महीने कंपनी की ओर से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इस दौरान उक्त जल वितरण की व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों ने कंपनी के जिम्मेदारों और नगर पालिका से भी संपर्क किया था। पहले कंपनी नगर पालिका की ओर से भुगतान नहीं होने के कारण वेतन नहीं देने की बात कर रही थी। जब कर्मचारियों ने नगर पालिका से संपर्क किया तो नगर पालिका ने कंपनी को भुगतान कर दिए जाने की जानकारी दी।

इसी कड़ी में बुधवार से सभी कर्माचारियों हड़ताल शुरु कर दी। जिससे शहर की जल वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सभी वॉल मेन दशहरा मैदान के समीप स्थिति शाहिद पार्क में एकत्रित हुए और विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद ओम दीवान, वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी आदि भी मौके पर पहुंचे, और कंपनी के प्रतिनिधि आकाश कुमार गुप्ता से बात की। उन्होंने 2 महीने का वेतन आज ही दिए देने का भरोसा दिया है।

वॉलमेन अनिल चौहान ने बताया कि 4 महीने से अधिक का समय होने आ गया है, लेकिन कंपनी ने वेतन का भुगतान नहीं किया है। आज से जल वितरण व्यवस्था बंद कर दी गई है। 21 वॉलमेन शहर में कार्यरत हैं। त्योहारों का सीजन है, पैसों की जरूरत है। अभी घर चलना भी मुश्किल हो रहा है। जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वितरण व्यवस्था बंद रहेगी।

कंपनी ने 2 महीने का वेतन आज ही देने का किया वादा
रिहान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि आकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज हम 2 महीने का वेतन रिलीज कर रहे हैं। कोलकाता में त्योहारी छुट्टियां हैं। हमारा सभी वॉलमेन से निवेदन है कि दो महीने का वेतन आज रिलीज कर रहे हैं, बाकी दो महीने का वेतन दशहरे के बाद कर दिया जाएगा। तब तक इंतजार करें, थोड़ा और साथ दे। वॉलमेन ने कंपनी का काफी साथ दिया है। उनकी परेशानियों से भी हम वाकिफ हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE