BREAKING NEWS
KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 1:28 pm
KHABAR : रोजगार सहायक सुसाइड केस-जनपद सीईओ पर एफआईआर की मांग, पोस्टमार्टम से पहले लिखित आश्वासन पर अड़े परिवार वाले, कहा- सरकारी नौकरी दी जाए, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। एक रोजगार सहायक ने सल्फास खाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले परिवार वालों ने आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगे प्रशासन के समक्ष रखीं। इनमें परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने सहित आर्थिक मदद और जनपद सीईओ के खिलाफ एफआईआर की मांग थी। मामले कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह ने कलेक्टर से फोन पर बात की।


कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि परिवार के सदस्य को नौकरी पर रखा जाएगा। पंचायत या अन्य विभाग में जगह तलाश कर नौकरी देंगे। वहीं रेडक्रॉस के जरिये परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उत्तम पाल सिंह ने कलेक्टर से कहा कि किस विभाग में नौकरी दी जाएगी, पहले यह स्पष्ट कीजिए। बाकी आर्थिक मदद की राशि और सीईओ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लिखित आश्वासन दीजिए। इसके बाद ही पोस्टमार्टम के लिए सहमति देंगे।


पोस्टमार्टम रूम के बाहर एसडीएम, तहसीलदार मौजूद
गुलगांव रैय्यत में पदस्थ रहे रोजगार सहायक गजेंद्र राठौड़ को दो साल पहले बर्खास्त कर दिया था। गजेंद्र ने मंगलवार शाम को केनूद तालाब के पास सल्फास खा लिया। इससे पहले वीडियो बनाया और मौत का जिम्मेदार जनपद सीईओ रीना चौहान को बताया। मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बुधवार सुबह जिला अस्पताल के बाहर राजपूत समाज के लोग इकट्ठा हो गए। एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी सहित मूंदी पुलिस मौजूद हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE