मंदसौर। नगर पालिका द्वारा खानपुरा स्थित अति प्राचीन रावण की प्रतिमा पर रंग रोगन का कार्य जारी है नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने हो रहे रंगरोजन कार्य का जायजा लिया। ऐसी मान्यता है कि रावण की शादी मंडोदरी से हुई थी मंडोदरी मन्दसौर शहर के खानपुरा की निवासी थी और रावण मंदसौर के दामाद हुए जिस कारण से छिपा समाज (नामदेव) की महिलाएं आज भी रावण की प्रतिमा के सामने पुरानी प्रथा के अनुसार घुंघट निकाल कर निकलती है दशहरे पर यहां पर नामदेव समाज के लोगों द्वारा ढोल ढमाके के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष खानपुरा स्थित रावण की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करते हैं और शाम को रावण का वध किया जाता हैं।