चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ की रविवार को हुई आमसभा में श्री महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया ने महासचिव कल्पना मेहता को आगामी 2 वर्षों के लिए अध्यक्ष घोषित किया।
निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल की सफलता हेतु सबका आभार व्यक्त किया। परामर्श मंडल की मधु मट्ठा एवं कल्पना मेहता ने मंडल को सुव्यवस्थित चलाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए।
महिला मंडल से ज्योति जैन मनोरमा अजमेरा, नम्रता गदिया, उमा सुराना, मधु मट्ठा, लक्ष्मी पोखरना, दिलखुश खेरोदिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री महावीर जैन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र दोषी एवं महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता को को माला एवं उपरना पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शीघ्र ही नवनिर्वाचित महिला मंडल अध्यक्षा अपनी कार्यकारीणी की घोषणा करेगी।