BREAKING NEWS
KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 3:28 pm
BIG NEWS : विद्युत विभाग नीमच के आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम कानूनों के तहत नहीं किया जा रहा वेतन का भुगतान, इस बार फिका मनेगा दीपोत्सव का त्योहार, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, नीमच में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भुगतान श्रम कानूनों के तहत् नही किया जा रहा है। जानकारी में आया है कि विद्युत विभाग में आउटसोर्स श्रमिक प्रदाय एजेंसी द्वारा शुरूआत से ही कर्मचारियों को वेतन का भुगतान श्रम कानूनों के विपरीत विलम्बता से कर शोषण करना शुरू कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि विद्युत विभाग के आउटसोर्स श्रमिकों ने समय समय पर  अधिकारियों एवं कलेक्टर कार्यालय में भी कई बार आवेदन एवं ज्ञापन दिये किन्तु श्रम कानूनों को ताख में रखकर लगातार श्रम कानूनों की धज्जियॉ उडाते हुए न तो विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा समय पर वेतन भुगतान हेतु कोई कार्यवाही की गई ,और न ही एजेंसी द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया गया। जहॉ एक ओर श्रम आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश है कि निजी/शासकीय कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को अनिवार्यतः प्रत्येक माह की 07 तारीख से पूर्व वेतन का भुगतान करना अनिवार्य है, वहीं दुसरी ओर एजेंसी द्वारा लगातार धज्जियॉ उडाई जा रही है जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा भी एजेंसी के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसके चलते इन कर्मचारियों को माह सितम्बर 2024 का वेतन भुगतान वर्तमान तक एजेंसी द्वारा नहीं किये जाने पर कर्मचारी देश का सबसे बडा धार्मिक दिपावली त्यौहार का उत्साह और लगन से नहीं मना पायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE