मनासा। बुधवार दोपहर 12 बजे करीब मनासा उप वन मंडल अधिकारी राजाराम परमार एवं परिक्षेत्र अधिकारी शाश्वत द्विवेदी को ग्राम परदा निवासी हेमराज से दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- गांव परदा से गंगा बावड़ी रोड उनके मक्का के खेत मे विशालकाय अजगर है।
सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तुरंत मामला संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मक्के के खेत से भारी भरकम अजगर का रेस्क्यू करने में सफलता पाई। अजगर लगभग 12-13 फीट लंबा एवं 30-35 किलो वजनी तथा पूर्णतः स्वस्थ था। रेस्क्यू के बाद अजगर को प्राकृतिक ग्रह वास में छोड़ा गया। रेस्क्यू कार्य के दौरान रेस्क्यू टीम में महेश पाटीदार बिट प्रभारी रावतपुरा एवं मनासा शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ सुरक्षा श्रमिक शंकर कीर एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।