BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 4:55 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- ग्राम जनकपुर में खजूरा खाल पर 22 मीटर चौडाई का स्‍टापडेम निर्मित, कम लागत के जल संरक्षण कार्यों से हो रहा है अधिक लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनरेगा योजना अं‍तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों को मजदूरी उपलब्‍ध कराकर जन उपयोगी एवं आमजनों को लाभ पहुँचाने वाली संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम जनकपुर में खजूरा खाल पर 22 मीटर चौडाई का स्‍टापडेम निर्मित किया गया  है। इसकी लागत 1.92 लाख रूपये है। इससे खजूरा खाल पर 700 मीटर क्षेत्र में जल संग्रहण हो रहा है। इसकी जलग्रहण क्षमता 14580 घनमीटर तथा इसके निर्माण में 826 मानव दिवस रोजगार सृजित हुआ है अर्थात 826 श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान मिला है। खाल के दोनों ओर ग्राम जनकपुर के साथ-साथ ग्राम दडोली के भी कुल 40 कृषक लाभान्वित होंगे। स्‍टॉपडेम निर्माण से इन कृषकों के जल स्‍त्रोतों में जल स्‍तर भी बढेगा और  किसान रबी की फसल भी ले सकेगे। साथी ही गर्मी में सब्‍जी का उत्‍पादन कर, लाभ कमा सकेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि मनरेगा योजना के तहत नीमच जिले में 524 स्‍टॉप डेम/चेकडेम का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही 161 स्‍टॉफ डेम/ चेकडेम का कार्य प्रगति पर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE