BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 5:30 pm
KHABAR : भूमि अधिग्रहण का विरोध, 7 गांव के किसानों का प्रदर्शन, 50 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रशासनिक संकुल पहुंचे, कलेक्टर से मिलने की जिद, पढे़ खबर  

Share On:-

उज्जैन। दक्षिण विधानसभा के 7 गांव के किसानों ने बुधवार को बड़ा प्रदर्शन किया। उद्योग के लिए खेती की जमीन का अधिग्रहण करने के नोटिस के बाद किसानों ने रैली निकाली। टॉवर चौक से किसान टूव्हीलर और 50 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रशासनिक संकुल पहुंचे। पुलिस ने बाहर ही उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक लिया।


किसान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से मुलाकात की जिद करते हुए रोड पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि उद्योगपुरी के नाम पर उनकी उपजाऊ जमीनों को अधिग्रहीत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इससे करीब 15 हजार किसान और मजदूर प्रभावित होंगे। किसानों ने किसान कल्याण समिति के बैनर तले धरना - प्रदर्शन किया।


7 गांव की 2500 बीघा जमीन के लिए नोटिफिकेशन
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान दिलीप चौधरी ने बताया कि प्रदशैन में चेनपुर, हंसखेड़ी, नरवर, कड़छा, गांवड़ी, मुंजाखेड़ी, पिपलोदा द्वारकाधीश और माधोपुरा के किसान शामिल हुए। हमें भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन किया गया है। 7 गांव की 2500 बीघा जमीन अधिग्रहण की जा रही है। यह जमीन सिंचित है और तालाब, कुएं, बोवरेल, अंडरग्राउंड पाइपलाइन भी है। भूमि अधिग्रहण के कारण 15 हजार किसान और मजदूर प्रभावित होंगे। अगर हमारी जमीनें ले लीं, तो हम किसान कहां जाएंगे।


दिलीप का कहना है कि हमारी मांग है कि हमारी जमीनें अधिग्रहीत नहीं की जाएं। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत आपत्ति जताने के लिए 60 दिन दिए थे। 7 अक्टूबर को 680 किसानों ने भू अर्जन विभाग को 95 प्रतिशत आपत्ति दर्ज करा दी है। भूमि अधिग्रहण कानून में स्पष्ट उल्लेख है कि अगर 70 प्रतिशत किसान नहीं चाहेंगे तो भूमि अधिग्रहण नहीं हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE