खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा मंडी में मक्का की उपज के सही दाम नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने खंडवा इंदौर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने कहा कि, कल तक जो मक्का 2200 से 2300 तक खरीदी गई। वही आज 12 और 13 सौ में खरीदी जा रही है। इसके विरोध में किसान मंडी से बाहर आकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम मंडी सचिव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों की समझाइए दी गई।
किसानों ने बताया कि, खंडवा उपज मंडी में आज मक्का का उचित दाम नहीं मिल रहा है। कल मंडी में मक्का 23 सो रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर बिका था, आज बारह सौ तेरह सौ रुपये का दाम मिल रहा है। इसको लेकर चक्काजाम किया गया है। आज किसान काफी परेशान है उसकी उपज का उसे सही दम नही मिलने से लागत तक नही मिल पा रही है।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही खंडवा एसडीएम, मंडी सचिव और शहर के तीनों थाने के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुचा। काफी मसक्कत के बाद समझाई दिए जाने पर किसान माने और चक्का जाम खत्म हुआ। मंडी सचिव ने मक्का के दामों को लेकर कहा कि मक्का में नमी के चलते कम दाम मिला रहा है अच्छी मक्का 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर व्यापारी खरीद रहे है। आज भी मक्का का दाम अन्य जिलों की मंडी से खंडवा मंडी का दाम अधिक है।
वही चक्का जाम को लेकर खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर ने कहा कि, कुछ लोगों ने मक्का के दाम को लेकर गलत अफवाह फैला दी थी की किसानों को व्यापारियों द्वारा संभव दिया जा रहा है उन्हें समझाइए देकर हकीकत बता दी गई है। समझाइए इसके बाद किसानों ने चक्का जाम भी खत्म कर दिया है।