BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 5:41 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- नन्‍दन फलोउद्यान योजना का लाभ लेकर छगनलाल ने लगाया अनार का बगीचा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद विकासखण्‍ड के ग्राम सुठाली रामनगर के छगनलाल ने नन्‍दन फलोउद्यान योजना का लाभ लेकर खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। पहले वे पारम्‍परिक रूप से खेती करते थे, जिससे उन्‍हें लागत के अनुपात में मुनाफा नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच उन्‍हें मनरेगा योजना के तहत नंदन फलोउद्यान योजना के बारे में जानकारी मिली।

उन्‍होंने मनरेगा के तहत नंदन फलोउद्यान योजना का लाभ लेकर 83 हजार की राशि से अपने खेत पर अनार के 250 पौधे लगाये। नंदन फलोउद्यान के कार्य का उन्‍हे मजदूरी का भुगतान भी  मिला। नंदन फलोउद्यान के तहत लगाए गये पौधो से 15 क्विंटल से अधिक  अनार  उत्‍पादित हुआ । इससे 70 हजार रूपए की अतिरिक्‍त आमदनी भी हुई। छगनलाल का कहना है कि अब   उनका पूरा परिवार अपने  ही खेत पर काम  कर अच्‍छे से जीवन यापन कर  पा रहा है । अनार  की खेती  के साथ  ही वे अन्‍य बागवानी एंव फलों का उत्‍पादन भी कर रहे है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति  में काफी सुधार हुआ है ।

इस तरह छगनलाल ने नंदन फलोउद्यान योजना के तहत अमरूद की खेती कर कृषि का लाभ को  धन्‍धा बना लिया है। वे कृषक हितैंषी योजनाओं के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव को धन्‍यवाद दे रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE