मंदसौर। महिला एवं बालिका सशक्तिकरण जागरूकता हेतु शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल मंदसौर में मानसिक स्वास्थ्य संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऋषिकेश्वर त्रिवेदी ने उपस्थित प्रतिभागी बालिकाओं को मानसिक रूप से सुधारण रहने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की। ममता हेल्थ फाउंडेशन की ओर से सैनिक मिश्रा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए बाल अधिकार के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान परियोजना अधिकारी बीआर मुजालदे, प्राचार्य केसी सोलंकी, शिक्षिका रेणुका आचार्य एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।