मंदसौर। तहसीलदार मल्हारगढ़ द्वारा बताया कि प्राचार्य सी. एम. राईज विद्यालय मल्हारगढ़ के द्वारा मल्हारगढ़ जिला मन्दसौर के सर्वे क्र. 384/1/1 रकबा 3.680 हे . भूमि पर विद्यालय के पूराने भवन को हटाकर नवीन सी. एम. राईज विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है इस हेतु आवेदन पत्र कलेक्टरजिला मन्दसौर को प्रस्तुत किया गया जो उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से जांच प्रतिवेदन हेतु प्राप्त हुआ। जिस पर भूमि आबंटन संबंधी प्रकरण इस न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। इस हेतु जिस किसी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई आपत्ति हो तो इस विज्ञप्ति के जारी होने कि दिनांक से 15 दिवस के भीतर अथवा प्रकरण में नियत पेशी 15 अक्टूबर 2024 को स्वयं अथवा किसी वैद्य प्रतिनिधि के माध्सम से प्रस्तुत कर सकता है। नियत समयावधि के उपरांत प्रस्तुत की गई किसी भी आपत्ति पर विचार नही किया जायेगा।