इंदौर। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शहर को चार ब्रिज की सौगात देंगे। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण किया। लवकुश चौराहा ब्रिज से निरीक्षण की शुरुआत की।
फूटी कोठी ब्रिज पर लोकार्पण समारोह होगा। भंवरकुआं और फूटी कोठी ब्रिज का लोकार्पण होगा। खजराना और लवकुश चौराहा ब्रिज की एक-एक भुजा को शुरू किया जाएगा। ब्रिज शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। अभी खजराना चौराहे पर वाहन चालकों को सिग्नल पर रुकना पड़ता है।
ब्रिज शुरू होने के बाद सीधे जाने वाले वाहन चालक बिना रुके जा सकेंगे। अन्य जगह भी वाहन चालकों को ये फायदा होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 14 अक्टूबर को शहर को चारों ब्रिज की सौगात समर्पित होगी। ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए तय समय में ब्रिज बनाकर तैयार करना ये बड़ी उपलब्धि है।