BREAKING NEWS
KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 7:31 pm
KHABAR : शहर की कई संस्थाओं के तत्वावधान में बस स्टैंड परिसर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांची सेहत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज दिनांक 09/10/2024 को सघन जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2024 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, टीआई विभाग (रामाकृष्णा फाउंडेशन संस्था), विहान संस्था, प्राइवेट बस स्टैंड ऑपरेटर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन प्राइवेट बस स्टैंड डोम परिसर में किया गया, जिसमें ऑटो चालक, बस ड्राइवर, बस कंडक्टर, आसपास के दुकानदारों, होटल चालकों, यात्रीगण एवं अन्य लोगों का निःशुल्क एचआईवी परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 105 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 81 एचआईवी स्क्रीनिंग की गई। जिसमें से एक रिएक्टिव आया बाकी 80 नॉन रिएक्टिव रहे। डॉक्टर द्वारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ब्लड प्रेशर एवं ब्लड की जांच की गई। उचित परामर्श बीमारी से संबंधित दिया गया एवं बीमारी से संबंधित दवाईयां वितरण की गई।
एचआईवी के विषय में सभी को उचित परामर्श दिया गया एवं किन चार कारनों से एचआईवी होता है, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यौन रोगों के विषय में जानकारी दी गई। पेंपलेट बांटे गए टोल फ्री नंबर 1097 के विषय में बताया गया।

स्वास्थ्य अभियान में टीआई प्रोजेक्ट मैनेजर विकास अहीर, जिला प्राइवेट बस स्टैंड ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष जय बाहेती एवं रफिक आईसीटीसी से काउंसलर प्रीति जैन, विहान संस्था से निर्देशक प्यार सिंह एवं उनके समस्त स्टॉफ रामाकृष्णा फाउंडेशन संस्था का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा, रामाकृष्णा फाउंडेशन नीमच टीआई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE