शाजापुर। शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए रोजगार मेला 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (आईटीआई के पीछे इन्द्रा नगर) शाजापुर में आयोजित किया जाएगा।
रोजगार मेले में कंपनियों के द्वारा सेल्स मेन, कलेक्शन ऑफिसर सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर, हेल्पर, मशीन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सहायक, हेल्पर, बीमा सलाहकार, आदि पदों पर रोजगार प्रदान करने के लिए कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारंम्भिक चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में 8वी, 10 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष तक के आयु के आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, रिज्यूम के साथ रोजगार मेले में आकर रोजगार में चयन के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं।