नीमच। कलेक्टर ने वाटरशेड परियोजना के तहत ग्राम बधावा में ग्राम पंचायत के पास 6.32 लाख की लागत से मियावाकी पद्धति से किए गए पौधा रोपण कार्य का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ट्रांसफार्मर की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करवाया। साथ ही मुंगफलीसे ऑईल निकालने के लिए सी.एच.सी. में मशीनें स्थापित करवाने का आग्रह भी किया।