बोलिया। भारी मतों जीत के बाद भाजपा महा सदस्यता अभियान में बोलिया पधारे सांसद सुधीर गुप्ता का ढोल ढमाको और आतिशबाजी के साथ अरुण मनीष पाटीदार के प्रतिष्ठान स्वागत किया। जिसके बाद सदस्यता महा अभियान में बोलिया के नए बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, सदर बाजार, छत्रिचौक, गुलमहोर बाजार, पुराना बस स्टैंड सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराह आदि जगह भ्रमण कर नागरिकों को भाजपा की सदस्यता माननीय सांसद द्वारा दिलाई गई सांसद सुधीर गुप्ता ने भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए 5 घंटे से भी अधिक का समय नगर में दिया जिससे बोलिया भाजपा में भी उत्साह दिखा और सांसद के साथ इस अभियान में पूरे समय बोलिया भाजपा के कार्यकर्ता तन मन से लगे रहे। सांसद का कारूलाल राठौर,बाबूलाल चंगेरिया भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र भावसार पत्रकार जनपद प्रतिनिधि अरुण मनीष पाटीदार के यह स्वागत सत्कार कर साफा श्रीफल भेट किया। सुधीर गुप्ता ने नगर में चातुर्मास के लिए पधारे जैन संतो का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। सदस्यता महाअभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमराऊ सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रभुलाल भावसार,जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रोत्रिया, राजेंद्र राठौर, लाल चंद चौधरी,गोपाल बागवान, जिला उपाध्यक्ष अ.शेरू भाई, बालाराम पाटीदार दरबार,घनशाम अजमेरा मुकेश प्रजापत ,जगदीश राठौर, कचरू लाल विश्वकर्मा, अमृत सेठिया, चंचल नागोता, संजय बागवान,दीपक बागवान,राकेश टेलर, महेश राठौर,अमित भावसार मामा भारत पाटीदार,विष्णु सेठिया, नरेंद्र चौधरी, शीतल बागवान, राहुल, प्रीतम टेलर, बगदीराम गुर्जर, रोडू लाल मेघवाल, कीर्तिप पाटीदार, वैभव भावसार, संदीप शर्मा, आकाश भावसार, रवि भावसार, मयूर जैन, राजू भावसार,आदि भारतीय जनता पार्टी के महा सदस्यता अभियान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।