नीमच। मंगलवार दोपहर नीमच तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दडोली के किशनपुरा गांव के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। गांव में शमशान जाने का रास्ता भी बदहाल हो रहा है।
सड़क पर बने नाले की पुलिया नहीं है। जिससे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए बंदोबस्त के दौरान किए गए सर्वे में कई वर्षों पुराने बने हुए मकान को आबादी क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी उक्त सभी मांगों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।
रमेशचंद्र ने बताया कि गांव में पुराने मकानों को नए बंदोबस्त के तहत आबादी क्षेत्र में लिया जाए। गांव में व्याप्त अवस्थाओं को दूर किया जाए और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इसलिए आज सब ग्रामवासियों ने ज्ञापन दिया है।