भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर अब नई कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई है। भाजपा के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ही इस मेंबरशिप ड्राइव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि मेरे पास एक फोन आया कि आप सदस्यता अभियान का ठेका हमें दे दीजिए। ये एक एजेंसी का कॉल था। ऐसे तो लोग पैसों के दम पर सदस्य बढ़वाकर खुद को बड़ा नेता दिखाएंगे।
विश्नोई के ट्वीट के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है और सरकार पर फर्जी सदस्यता अभियान चलाने के आरोप लगाए हैं। वहीं भोपाल दक्षिण-पश्चिम से भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी विधायक विश्नोई के बयान का बचाव करते नजर आए।
जबलपुर के पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने एक्स पर लिखा- भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। आज मेरे फोन पर फोन नंबर $917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था, जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था।