मंदसौर। मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई मंदसौर के द्वारा गांधी सागर 1 समूह जल प्रदाय योजना में सम्मिलित विभिन्न ग्रामों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति सदस्यों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को बीमारियों और संक्रमणों के प्रसार को रोकने में साबुन से हाथ धुलाई के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। साबुन से हाथ धोने के विभिन्न चरणों का प्रदर्शन कर सामूहिक हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।