BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 2:24 pm
KHABAR : कृषि उपज मंडी परिसर में आर्केस्ट्रा के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव, कस्बे सहित ग्रामीण अंचल से उमड़ी दर्शकों की भीड़, पढे़ महबूब मेेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। कस्बे में नगर निकाय द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव का मंगलवार मध्यरात्रि करीब 2 बजे आर्केस्ट्रा के साथ समापन हो गया। कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित हुए आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगनाओं ने मौजूदा दौर में युवाओं की पसंद को जमकर परोसा।


आर्केस्ट्रा टीम में शामिल ग्रुप डांसर्स ने जहां आकर्षक और मन मोहक प्रस्तुतियां दी, वहीं कुछ पसंदीदा अदाकाराओं ने उनके प्रदर्शन पर थिरकते  युवाओं को मंच तक आकर्षित कर लिया। हालांकि कुछ समय के लिए युवाओं के जोश ने अव्यवस्था भी पैदा की ऐसे में पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे इस आशय की जानकारी देते हुए सीएमओ अंकित मांझी ने बताया कि नगर निकाय द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव का आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के साथ समापन हो गया है।


दशहरा उत्सव के दौरान पूरे नौ दिनों तक रामलीला का मंचन, दसवें दिन रावण के पुतले का दहन और अंतिम तीन मंडी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और अंत में बीती रात आर्केष्ट्र कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार रात संपन्न हुए कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चरण, तहसीलदार राजेश सोनी, और थानाधिकारी बीएल भाबर अतिथि के रूप में मंचासीन थे।


इस मौके पर सीएमओ अंकित मांझी सहित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, मेला समिति के पदाधिकारी सुनील सोनी, लता शर्मा सहित अन्य पार्षदगण और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE