BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 3:25 pm
KHABAR : मनासा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के तहत हुआ आयोजन, कार्यक्रम के माध्यम से किया लोगों को जागरूक, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। बुधवार को मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसके तहत मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी की उपस्थिति में माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजन करके की गई। उसके बाद वहां आए मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरित की व स्वास्थ्य सम्बंधित सलाह एवं जानकारी दीगई। 
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्‍वाति वधवा ने बताया कि प्रति वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत इस वर्ष भी विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जारहा है। कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य थीम पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार की मानसिक बीमारियों की जांच की जाएगी व दवाइयां भी वितरित की जाएगी। साथ ही जरूरी जॉंच भी कराई जाएगी।जिन लोगों के आभा कार्ड व आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वो भी शिविर में आकर अपने कार्ड बनवा सकते हैं। कार्यक्रम के शुरुआत में अभी तक 15 मानसिक रोगी मिले एवं 40 अन्य रोगों से पीड़ित मरीज मील जिनका परीक्षण कर दवाई वितरित की गई। वही मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. भायल ने विश्‍व मानसिकता स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सहभागी बनने का आमजनों से आगृह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE