भोपाल। कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भेल भोपाल की छात्राओं ने सीबीएसई नेशनल एरोबिक्स चौंपियनशिप 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय विद्या निकेतन स्कूल ग्वालियर में 10 से 13 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-11 टीम ने कांस्य पदक, अंडर -14 टीम ने रजत पदक व अंडर -19 टीम ने अपने आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। चौंपियनशिप में देशभर के 97 स्कूलों ने भाग लिया।
अंडर -19 टीम ने अपने आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस टीम की छात्राएं हैंरू
एलिशा खान, दृष्टि तिवारी,,दिशा मालवीय, श्रेया शर्मा, आशिता गौतम, मिमांसा साहू
अंडर -14 टीम ने अपने आयु वर्ग में रजत पदक जीता। इस टीम की छात्राएं हैंरू
वृंदा आराध्य, आन्या अन्तरा, सष्ट्रि, सेजल गौरवी, प्रगुण्य
अंडर -11 टीम ने अपने आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस टीम की छात्राएं हैंरू
आद्या चतुर्वेदी, सोनम, स्नेह स्मिता, सुबोही, आद्या मालवीय, अविका सान्वी
स्कूल की प्रिंसिपल रेव. सी. एन जोशी और कोच सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।