BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 3:53 pm
KHABAR : वेतन विसंगति दूर करने की मांग, चपरासी और चौकीदार संघ ने किया प्रदर्शन, संघ पदाधिकारी बोले- हमारे परिवार का पालन-पोषण मुश्किल है, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। जिले के चौकीदार और चपरासी सहित अन्य सफाईकर्मी संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधिका भवन में विरोध प्रदर्शन किया है। जहां उन्होंने रैली निकालते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंभी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा- जिले के ग्राम पंचायत में पदस्थ चौकीदार, भृत्य और सफाई कर्मी कई सालों से पदस्थ हैं और उन्हें वेतनमान केवल 500 रुपए और 1 हजार रुपए प्रतिमाह मिलता है। जो वेतन उनके लिए पर्याप्त नहीं है।


संघ के पदाधिकारी ने आगे कहा- इस प्रकार से हमारा और हमारे परिवार का पालन पोषण मुश्किल है। हम 24 घंटे में से 20 घंटे काम करते हैं। हालांकि, हमें हमारी मेहनत का परिणाम नहीं निकलता है और हमें उचित वेतन नहीं दिया जाता है। इसके बारे में आज (बुधवार) के दिन सीधी जिले के विथिका भवन में प्रदर्शन किया गया है।


जिसमें मुख्य रूप से चौकीदार, भृत्य और सफाई-कर्मी भी शामिल है। जहां विथिका भवन से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी को ज्ञापन सौंपा गया है और तत्काल वेतन संबंधित विसंगति को दूर करने की मांग की है। वही पूरे मामले को लेकर सीधी कलेक्टर ने बताया है कि ज्ञापन पत्र लिए जाने के बाद हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक उनकी मांगों को रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE