BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 4:25 pm
KHABAR : अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीण बोले- राशन बेचकर शराब पी जाते हैं पुरूष, घर में करते हैं मारपीट, कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदनापुर के तहत आने वाले गांव पुरा के ग्रामीण और काफी संख्या में महिलाएं बुधवार दोपहर 2 बजे अफसरों से अवैध शराब विक्रय, शराब के ठेके बंद किए जाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।


ग्रामीणों ने कहा हमारे गांव में शराब की दुकानें बंद होना चाहिए। इससे बच्चे तक बिगड़ रहे हैं। उन पर गलत असर पड़ रहा है। घर के अधिकांश पुरूष शराब पीकर घर में पत्नी के साथ मारपीट करते हैं। गाली गलौज करते हैं। इसलिए अवैध शराब और शराब के ठेके बंद होना चाहिए।


ग्राम पुरा की रहने वाली राधा बाई ने कहा-गांव में अवैध शराब बिक रही है। ठेके भी हैं। ऐसे में महिलाओं के साथ शराब के कारण मारपीट हो रही है। मजदूरी लाकर खा, पी जाते हैं। ग्रामीण जसवंत ने कहा-ग्राम पुरा में नशा आम बात हो गई है। यहां तीन ठेके हैं। बच्चे काम धंधे नहीं करते। घर की महिलाएं काम पर गई की अनाज बेचकर शराब पी जाते हैं। गाली-गलौज, मारपीट करते हैं।


गांव के पूर्व सरपंच श्यामलाल भास्करे ने कहा गांव में नशा आम हो गया है। इसलिए महिलाओं के साथ शिकायत करने कलेक्टर कार्यालय आए हैं। गांव की दुकानों पर माल उतरता है। बच्चे भी बिगड़ रहे हैं। घर के पुरूष गल्ला, पानी भी बेचते हैं। शराब बेचने वाले कह रहे हम शराब नहीं बंद करेंगे। गांव में अवैध शराब भी बिक रही है। यह परेशानी बढ़ती जा रही है। घर में धांधली मचाते है। इस पर रोक लगना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE