BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 4:43 pm
KHABAR : ग्वालियर में तलवार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा युवक, कहा-मेरी जान को खतरा, गुंडे पीछे लगे, पुलिस ने तलवार जब्त कर सुनी शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। एक युवक हाथों में तलवार लेकर बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंच गया। उसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से तलवार छीन कर अपनी निगरानी में ले ली। युवक के साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी था।


पुलिस कर्मियों ने जब उससे तलवार साथ में लेकर पूछताछ कि तो उसने बताया कि उसका नाम रामवीर नरवरिया है। वह दीनदयाल नगर में मकान नंबर जीएल-1136 में निवास करता है। उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा है, इसलिए वह न्याय की गुहार लगाने के लिए आया है। अपनी सुरक्षा के लिए उसे तलवार साथ रखनी पड़ती है।


पीड़ित बोला-बदमाश उसे आए दिन पीटते है
रामवीर ने बताया एक महीने से वह हरेंद्र नरवरिया और उसके साथियों से परेशान है। इन लोगों से न ही उसकी दोस्ती है न ही दुश्मनी। इसके बावजूद भी हरेंद्र और उसके साथी बिना वजह उसे मारते-पीटते हैं। इतना ही नहीं 3 सितंबर को सुबह करीब 4.30 बजे हरेंद्र सिंह अपने 4-5 लोगों को लेकर उसके घर में जबरन घुस आया था और उसे बिस्तर से उठाकर अपने साथ ले गए।


घर से ले जाने के बाद हरेंद्र और उसके साथियों ने उसकी लाठी और बंदूक के बट से मारपीट की थी। हरेंद्र और उसके साथी आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इसी कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है।


जान को खतरा इसलिए तलवार लेकर चलना पड़ रहा
रामवीर का कहना है कि हरेंद्र उनसे क्यों दुश्मनी रखता है वह समझ नहीं पा रहा हैं। आज भी हरेंद्र उसके साथियों ने उसे धमकी दी थी इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है। हरेंद्र उसके साथियों की शिकायत करने वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय आया था।


हालांकि, पुलिस अधिकारी ने इसकी शिकायत सुनने के बाद उसे भरोसा दिलाया है कि अब उसे इस तरह हाथ में तलवार लेकर नहीं घूमना पड़ेगा। पुलिस उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE