विदिशा। किसानों को खाद, यूरिया डीएपी और बिजली की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिंड भरे। जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विदिशा जिले में किसान रबी की फसल की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त रूप से खाद बिजली और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खाद बिजली सहित किसानों की मांगों लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिंड भरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । जिसमें सोसाइटी के माध्यम से किसानों को पर्याप्त कार्ड उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा पर्याप्त बिजली बीच के उपलब्धता भी किए जाने की मांग की है।एक सप्ताह में समस्या हल करने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह में किसानों की समस्या हल नहीं होने पर कलेक्ट्रेट का घेराव, विदिशा बंद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा आने पर काले झंडे दिखाए जाने की चेतावनी दी है।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी का कहना था कि रबी की फसल की बोवनी का समय आ रहा है, किसानों को खाद उपलब्ध नहीं है। आज कांग्रेस पार्टी ने किसानों खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट आए हैं, यहां किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।