BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 4:55 pm
KHABAR : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव कल से, 4 राज्यों के विधार्थी दिखाएंगे हुनर, बुंदेली रामायण का होगा पाठ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय युवा महोत्सव का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर तक किया जाना है। जिसमें सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर के सह निर्देशक प्रो. नीलाभ तिवारी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत के अलग-अलग राज्यों के 9 संस्थाओं के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


इसमें हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। ये छात्र अपनी संस्था से जीत कर यहां प्रतिस्पर्धा करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा और फ्लैग होस्टिंग से कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल शामिल होंगे। निर्देशक पाण्डेय ने कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक विकास भी करना बताया।


प्रदेश की विरासत को बढ़ावा दिया जाएगा
इस कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने बुंदेली रामायण के गायक डॉ. आनंदी लाल कुर्मी को आमंत्रित किया है। साथ ही संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रो. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी और पद्मश्री और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र जैसे विद्वान भी शामिल होंगे। 3 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के लिए बच्चों के रुकने की व्यवस्था परिसर स्थित हॉस्टल में की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE