BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 5:41 pm
KHABAR : चीताखेड़ा में बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के तत्वावधान में होगा रामलीला मंचन का आयोजन, प्रसिद्ध कलाकार देंगे आकर्षक प्रस्तुतियां, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव के पीठ मार्ग पर भटवाड़ा मौहल्ले में स्थित अतिप्राचीन बजरंग मंदिर पर कई सालों बाद एक बार फिर आज बुधवार को रात्रि 8.30 बजे से बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के तत्वावधान में अत्याधुनिक वाद्य यंत्र की मधुर ध्वनि के साथ प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। 

उपरोक्त जानकारी रामलीला मंडल संरक्षक रमेश चंद्र माली, अध्यक्ष भगत मांगरिया, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, सचिव कन्हैयालाल सोनी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि 10 दिवसीय रामलीला मंडल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन आज से आयोजित होने जा रहा है। आज शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हरिश सोनी- हुकमीचंद सोनी, अध्यक्षता के रूप में पृथ्वीराज मंडावरा, विशेष अतिथि उप-सरपंच विकास प्रजापत, विशेष अतिथि विजय कुमार जैन, विशेष अतिथि पटेल नंदराम माली, विशेष अतिथि नरेश पाटीदार, विशेष अतिथि पूर्व उप-सरपंच रतनलाल माली के कर-कमलों द्वारा फिता काटकर रामलीला मंचन का श्रीगणेश किया जाएगा। गांव में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि गांव में बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के जनक श्री श्री 1008 श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के द्वारा आज से लगभग 65 वर्ष पूर्व चीताखेड़ा से सबसे पहले रामलीला का मंचन आयोजित किया गया है। तब से श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। रामलीला मंडल के मंच पर मंचन के सभी कलाकारों को तैयार कर दिया गया था। श्री श्री 1008 श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के 30 पूर्व निधन हो जाने के बाद माली समाज के युवाओं द्वारा 10 सालों से किया जाता रहा है पर उन्होंने भी विगत 20 सालों से रामलीला का मंचन का आयोजन करना बंद कर दिया है। एक बार फिर 20 सालों बाद आज दिवस 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को रामलीला का मंचन आयोजित होने जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE