BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 5:48 pm
KHABAR : जाजू कॉलेज में युवा उत्सव के जिला स्तरीय आयोजन के लिए समन्वय बैठक का आयोजन, विभिन्न विधाओं के नियमों पर की सामान्य चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजन हेतु शासन द्वारा नीमच जिले के लिए चिन्हित महाविद्यालय जाजू कन्या महाविद्यालय के आतिथ्य में एक समन्वय बैठक आज संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में जिले के सभी शासकीय व निजी महाविद्यालयों के प्राचार्य- जिसमें जावद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी मेघवाल, मनासा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएल धाकड़, ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक नागर, रामपुरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी, पीजी कॉलेज नीमच से प्रो. अपर्णा रे व डॉ. प्रभावती भावसार, सिंगोली महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. कल्याण सिंह वसुनिया, जीरन कॉलेज से डॉ. संध्या डूंगरवाल व जाजू कॉलेज से युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रश्मि हरित व युवा उत्सव की पूरी टीम ने सहभागिता की। बैठक में विभिन्न विधाओं के शीर्षकों का निर्णय लिया गया। प्रतिवाद समिति का गठन किया गया। विभिन्न विधाओं के लिए निर्णायक पेनल का गठन भी सभी महाविद्यालय के प्रतिनिधियों की सहमति से किया गया। विभिन्न विधाओं के नियमों पर सामान्य चर्चा बैठक में हुई।
युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रश्मि हरित ने बताया कि बैठक में आम सहमति से जिला स्तरीय विधाओं का आयोजन 12, 13, 14 व 16 नवंबर को करने का निर्णय किया। 12 नवंबर को वादन, गायन व नृत्य के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ युवा उत्सव का आगाज जाजू कन्या महाविद्यालय से होगा। 13 नवंबर को पीजी कॉलेज नीमच में कोलाज, स्पॉट पेंटिंग व पोस्टर निर्माण व 14 नवंबर को मनासा कॉलेज की मेजबानी में भाषण, वाद- विवाद व प्रश्न मंच आदि विधाओं का आयोजन होगा। 16 नवंबर को जाजू कॉलेज मैं कार्टूनिंग व क्ले मॉडलिंग व तत्पश्चात ज्ञान मंदिर में स्किट, मिमिक्री व एकांकी आदि विधाओं के आयोजन के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव अपने अंजाम तक पहुंचेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE