सीहोर। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को एसपी ऑफिस की शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण कर शाखा में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत, डीएसपी विजय अम्भौरे, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेन्द्र यादव उपस्थित रहें। इसके बाद एसपी ने मीडिया कर्मियों से सौजन्य भेंट भी की।
मीडिया कर्मियों से की चर्चा
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यालय के सभा कक्ष में मीडिया कर्मियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया और जिले की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान पर एएसपी गीतेश गर्ग और रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव, निरीक्षक रेडियो जितेन्द्र शाक्य उपस्थित रहें।