भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए। ऐसा हम नहीं बल्कि लखन घनघोरिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा का सदस्य बनने का मैसेज आया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ये रही बीजेपी के फर्जी सदस्यता अभियान हकीकत फर्जी सदस्यता अभियान की पुष्टि मेरे साथ और कई साथियों द्वारा की गई जिसे खुद मैंने अपने फोन से रिकॉर्ड किया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन घनघोरिया के फोन पर आज भाजपा का सदस्य बनाये जाने का मैसेज आया। वाक़ई में भाजपा एक दिन अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी भाजपा का सदस्य बनाके अपने फ़र्ज़ी आंकडों को आसमान में पहुंचा देगी।
उमंग सिंघार ने आगे लिखा कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी के सामने टारगेट कंप्लीट करने की इतनी आतुरता है कि फ़र्ज़ी कंपनियों द्वारा ठेके देना काम करना भाजपा की नब्ज़ और रीति-नीति में है। इसी से समझा जा सकता है कि भाजपा में सदस्यता अभियान की जगह कैसा फर्जीवाड़ा चल रहा है! बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई की बात गलत नहीं है!३ पर वीडी शर्मा को तो ये बात समझ नहीं आएगी! वे तो करोड़ों सदस्य बनने के आंकड़े देखकर ही झूम रहे हैं! ठेके पर पार्टी के सदस्य बनाने का कारनामा बीजेपी ही कर सकती है!