मंदसौर। सरदार वल्लभभाई पटेल क्रमांक 2 स्कूल में मध्यप्रदेश शासन द्वारा बालकों को निःशुल्क साइकिल वितरण की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पार्षद, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थिति थे।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुर्जर के द्वारा कहा गया कि सरकार के द्वारा सभी विद्यार्थियों को हर संभव मदद दी जा रही है। सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जिससे सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए हैं जिससे आज विद्यार्थियों को उसका लाभ मिल रहा है।