BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 6:30 pm
KHABAR : कलेक्ट्रेट पर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- जमीन का हक नही मिला तो आंदोलन करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। कलेक्ट्रेट पर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने कहा कि कि हमारे साथी की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।


जानकारी के मुताबिक गोरमी के हरीक्षा गांव में सेना से रिटायर कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह को पट्टे की जमीन मिली हुई थी। ज्ञानेंद्र सिंह फौजी में तैनात होने के कारण गांव की कुछ व्यक्तियों द्वारा इस जमीन को बटाई पर लिया गया था। जब वह रिटायर्ड हुए और उन्होंने अपने पट्टे की जमीन को जोतना चाहा तो पूर्व से काबिज किसान ने वह जमीन वापस नहीं की। इस पर यह मामला एसडीएम कोर्ट में चला जिसमें रिटायर्ड कैप्टन के पक्ष में फैसला हुआ।


इस जमीन पर कब्जा दिलाए जाने को लेकर रिटायर्ड कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह 10 अक्टूबर को भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से मिले। यहां उन्होंने कब्जा दिलाए जाने की बात कही। इस पर भिंड कलेक्टर से सहयोग न मिलने पर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी नाराज हो गए। आज बुधवार दोपहर करीब 3रू00 पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए।


यहां उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिटायर्ड कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह को उनके हक की जमीन दिलाए जाने की बात कही। साथ ही कहा अफसरों की मनमानी नही चलेगी। इस दौरान रिटायर्ड फौजियों की ओर से एक ज्ञापन एडीएम एलके पांडे को दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रिटायर्ड फौजी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE