नीमच। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनासा किरण आंजना एवं विकासखंड समन्वयक अंजली शर्मा के द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड परियोजना क्रमांक 1 फूलपुरा का भ्रमण किया गया एवं वॉटर शेड विकास कार्यों के साथ कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया साथ ही स्वयं सहायता समूह के साथ आगामी की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत भगोरी अंतर्गत बॉसनिया के उन्नत किसान भागीरथ नागदा के फार्म पर भ्रमण कर उन्नत खेती एवं वर्मि कंपोस्ट के विषय में चर्चा की गई।
किरण शर्मा के द्वारा जैविक खेती और आगे कैसे बड़े इस हेतु भी किसान नागदा से चर्चा करी। आपने बताया कि जैविक खेती केवल खेती के लिए ही लाभदायक नहीं बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी जैविक से उपजाई गई फसल भी हमारे लिए बहुत ही लाभकारी है तथा वर्तमान में हो रही गंभीर बीमारियों से भी यदि हमें निजात पाना है तो निश्चित ही हमें जैविक खेती को अपनाना होगा। आगे जैविक को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने जैविक खेती को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं किसान भागीरथ नागदा की प्रशंसा भी की। जैसे की विदित है कि भागीरथ नागदा एक उन्नतशील किसान है तथा शासन के द्वारा विदेश में उन्नतशील खेती के लिए भी यात्रा कर चुके हैं।