मंदसौर। मेडिकल कॉलेज डीन शशि गांधी द्वारा बताया गया कि सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेशित एमबीबीएस छात्रों को दो बैच में विभाजित कर अस्पताल के विभिन्न विभागों जिसमें ओपीडी तथा आईपीडी का दौरा करवाया गया। जिसमें छात्रों को विभिन्न विभागों की विस्तृत रूप से जानकारी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षकों द्वारा दी गई। जिसमें डॉ लवी उकावत, नाक कान गला रोग विभाग, डॉ रणसिंह तंवर, चर्म रोग विभाग, डॉ निशांत पटेल, मनोरोग विभाग, डॉ इशांत कुमार चौरसिया सर्जरी विभाग, डॉ अजय पाटीदार सर्जरी विभाग, डॉ गौरव अखंड अस्थि रोग विभाग, डॉ दीपक मकवाना मेडिसिन विभाग, डॉ नेकी मिनारे, बाल्य एवं शिशु रोग विभाग, डॉ करूणा मेरावी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने छात्रों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।