BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 7:08 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ली जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए बैंकर्स हितग्राहियों को मिलने वाली सहायता राशि से बकाया ऋण की वसूली ना करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी बैंकर्स यह सुनिश्चित करें, कि हितग्राहियों को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से बकाया बैंक ऋण की वसूली ना करें। साथ ही विभिन्‍न विभागों के माध्‍यम से संचालित हितग्राहीमूलक एवं स्‍वरोजगार योजनाओं में बैंकों को प्रस्‍तुत सभी प्रकरणों में ऋण स्‍वीकृत कर 30 नवम्‍बर तक शत-प्रतिशत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण अनिवार्य रूप से करें। 
यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक में योजनाओं की लक्ष्‍यपूर्ति की बैंकवार योजनावार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एलडीएम सत्‍येन्‍द्र शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग अमर सिह मौरे, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे एवं जिला अधिकारी तथा सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकगण उपस्थित थे।

कलेक्‍टर चंद्रा ने बैठक में सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे बैंकों से सम्‍पर्क, समन्‍वय कर योजनाओं में प्रस्‍तुत प्रकरणों में स्‍वीकृति एवं वितरण करवाएं। एनआरएलएम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि एक माह में एक हजार हितग्राहियों के प्रकरण स्‍वीकृत एवं ऋण वितरण करवाएं।

पीएमएफएमई योजना की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि उप संचालक उद्यानिकी अक्‍टूबर अंत तक 100 प्रकरणों में ऋण स्‍वीकृति एवं हितलाभ वितरण करवाएं। साथ ही बैंकों में उप संचालक उद्यानिकी मैदानी अमले की ड्यूटी लगाकर हितग्राहियों के प्रकरणों में दस्‍तावेजी कमी को पूरा करवाएं। प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के तहत कलेक्‍टर ने 30 नवम्‍बर तक 5500 प्रकरणों में ऋण एवं हितलाभ वितरण करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE