रतलाम। जिला 2024-25 में जून से प्रारंभ सत्र में उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एवं उमंग अंतर्गत उज्ज्वल दोनों के क्रियान्वयन एवं रिपोर्टिंग में संपूर्ण मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में प्रति सप्ताह सर्वाेच्च स्थान पर बना हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उमंग कार्यक्रम कक्षा 9 वीं से 12वीं तक विद्यालय में संचालित कक्षावार सभी सेक्शनों में प्रति मंगलवार सत्र लेकर रिपोर्टिंग की जाती है। सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में उज्ज्वल का आयोजन सिर्फ कक्षा 9 वीं में प्रति सप्ताह शनिवार को करके रिपोर्टिंग की जाती है।
माह सिंतबर की चारों सप्ताह की रिपोर्टिंग में 76 प्रतिशत विद्यालयों द्वारा 350 सत्रों की रिपोर्टिंग की जाकर इस बार पुनः 94 प्रतिशत रिपोर्टिंग के साथ रतलाम सर्वाेच्च स्थान पर रहा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर जीवन कौशल शिक्षा एवं उज्ज्वल योगेश पाल ने बताया कि जीवन कौशल शिक्षा अक्टूबर 2017 से जिले के जिला विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ हुई थी। 2017 से ही सत्र 2019-20 तक रतलाम जिला संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। सत्र 2021 में रतलाम जिले ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में तीसरे स्थान पर रहकर शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार से ऑनलाईन ट्राफी प्राप्त की थी। उज्ज्वल का क्रियान्वयन सितंबर 2022 से हो रहा है। उमंग एवं उज्ज्वल दोनों में रतलाम क्रमशः 2017 एवं 2022 से संपूर्ण मध्यप्रदेश के जिलों में प्रथम 03 स्थान की सूची में ही रहा है।उमंग एवं उज्ज्वल का क्रियान्वयन जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम के.सी. शर्मा के निर्देशन में जिले में डी.वी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी, उमंग एवं उज्ज्वल राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर योगेश पाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश माहेश्वरी, जिला सहायक नोडल अधिकारी सुनीता नारले, सुरभि व्यास, प्रिया जोशी, स्मृति श्रीवास्तव, गुरप्रीत कौर, शिल्पी कुलश्रेष्ठ, अंजली पण्डया कर रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, सहायक संचालक शिक्षा राहुल मण्डलोई, ए.डी.पी.सी अशोक लोढ़ा, ए.पी.सी.सी.एल. सालित्रा, जिला योजना अधिकारी जितेन्द्र जोशी, आईटी सेल कॉआर्डिनेटर मुकेश ठन्ना एवं रोहित शर्मा, जया जैन, अंजली पण्डया, पुरुषोत्तम रायकवार आदि ने उमंग एवं उज्ज्वल टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।